Handwrite kese sudhare 7 tips for health for CBSE board
लिखावट (Hand Writing) सुधारने के 7 आसन तरीके ये बात बिलकुल सही है की आज के डिजिटल ज़माने में आपकी लिखावट (Hand Writing ) का बहुत ज़यादा प्रभाव आपके फ्यूचर पर नही पड़ता है मगर ये बात उनलोगों के लिए सही है जो लोग अपनी पढाई पूरी कर नौकरी कर रहे है | वो छात्र जो अभी पढाई कर रहे है उनकी लिखावट अच्छी न होने पर उनके रिजल्ट पर काफी बुरा असर पड़ता है | इस लेख में हम छात्रों को कुछ बहुत ही उपयोगी टिप्स देंगे जिससे वो अपने लिखावट को और बेहतर बना सकते हैं | महात्मा गांधी का बड़ा मशहूर कथन है ' बैड हैंडराइटिंग इज़ द सिम्बल ऑफ इमपरफेक्ट एजुकेशन ’ | इसी तरह अब्राहम लिंकन ने भी ऑटोबायोग्राफी में अपनी खराब लिखाई के लिए अफसोस जताया है । लिखावट किसी भी इन्सान का पहला इम्प्रेशन होता है, खास तौर पर ये परेशानी स्कूल के छात्रों को होती है क्योंकि काफी अच्छी तरह से पढ़ने के बावजूद सिर्फ लिखावट के कारण मार्क्स कम आत...