इराक में अमेरिकी बेस पर ईरान के मिसाइल हमले में 80 लोगों की मौत, रिपोर्ट्स का दावा
इराक में अमेरिकी बेस पर ईरान के मिसाइल हमले में 80 लोगों की मौत, रिपोर्ट्स का दावा कासिम सुलेमानी के मारे जाने के बाद बढ़े तनाव के बीच ईरान ने इराक स्थित अमेरिका के दो एयरबेस पर मिसाइलों से हमला किया है। वहीं, इसरानी मीडिया का दावा है कि इस हमले में अमेरिका के 80 सैनिकों की मौत हो गई है। हालांकि अभी तक इस बातर की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। पेंटागन के मुताबिक ईरान ने इराक में मौजूद अल-असद और इरबिल एयरबेस पर एक दर्जन से ज्यादा मिसाइलें दागी हैं। इन दोनों एयरबेस पर अमेरिका के साथ गठबंधन सेनाएं तैनात हैं। इस हमले में अमेरिका और गठबंधन सेनाओं को अभी तक किसी भी नुकसान की खबर नहीं है। अमेरिकी रक्षा अधिकारी की मानें तो सुबह के लगभग साढ़े पांच बजे इराक में अमेरिकी सेना के ठिकानों पर 1 दर्जन मिसाइलों से हमला किया गया है। अमेरिका सेना बेस पर बुधवार तड़के मिसाइल हमले के बाद पेंटागन ने बयान जारी कर कहा कि वह हमले में हुए नुकसान का आकलन कर रहा है। पेंटागन के प्रवक्ता जोनाथन हॉफमैन ने ईरान के मिसाइल हमले की पुष्टि करते हुए कहा, 'हम युद्ध में हुए प्रारंभिक नुकसान का आकलन क...