Arishfa Khan history
अर्शिफा खान (Actress) की जीवनी, जीवन परिचय, उम्र, जन्म दिनांक, विकी, बॉयफ्रेंड और अन्य जानकारियां हिंदी में अर्शिफा खान टेलीविज़न जगत की एक अभिनेत्री और मॉडल हैं उन्होंने अपने करियर की शुरुआत कलर्स टीवी चैनल के शो “छल-शेह और मात” से की थी. जिसके बाद उन्हें पॉपुलैरिटी स्टार प्लस के धारावाहिक “एक वीर की अरदास वीरा” के जरिये मिली. इस शो में उन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में गुंजन का किरदार निभाया था. इसके अलावा वह फिल्मों और विज्ञापनों में भी काम कर चुकी हैं. अर्शिफा खान सोशल मीडिया में बेहद ज्यादा पोपुलर हैं. उनकी पॉपुलैरिटी का अंदाज़ा उनके इन्स्टाग्राम के फोलोवर से लगाया जा सकता हैं. जहाँ उन्हें 10 लाख से भी ज्यादा फेन हैं. जन्म और परिवार (Birth and Family) अर्शिफा खान का जन्म 2 अप्रैल 2003 को उत्तरप्रदेश के शाहजहांपुर में हुआ था. उनके परिवार में उन्हें प्यार से अर्शु कहकर पुकारते हैं. उनके परिवार के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं हैं. जब अर्शिफा बहुत छोटी थी तब वह अपने माता पिता के साथ मुंबई आ गयी थी. उनके परिवार में उनकी एक छोटी बहन अरिशा भी हैं. इस समय वह मुंबई में अपने ...