Arishfa Khan history

अर्शिफा खान (Actress) की जीवनी, जीवन परिचय, उम्र, जन्म दिनांक, विकी, बॉयफ्रेंड और अन्य जानकारियां हिंदी में
अर्शिफा खान टेलीविज़न जगत की एक अभिनेत्री और मॉडल हैं उन्होंने अपने करियर की शुरुआत कलर्स टीवी चैनल के शो “छल-शेह और मात” से की थी. जिसके बाद उन्हें पॉपुलैरिटी स्टार प्लस के धारावाहिक “एक वीर की अरदास वीरा” के जरिये मिली. इस शो में उन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में गुंजन का किरदार निभाया था. इसके अलावा वह फिल्मों और विज्ञापनों में भी काम कर चुकी हैं. अर्शिफा खान सोशल मीडिया में बेहद ज्यादा पोपुलर हैं. उनकी पॉपुलैरिटी का अंदाज़ा उनके इन्स्टाग्राम के फोलोवर से लगाया जा सकता हैं. जहाँ उन्हें 10 लाख से भी ज्यादा फेन हैं.

जन्म और परिवार (Birth and Family)

अर्शिफा खान का जन्म 2 अप्रैल 2003 को उत्तरप्रदेश के शाहजहांपुर में हुआ था. उनके परिवार में उन्हें प्यार से अर्शु कहकर पुकारते हैं. उनके परिवार के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं हैं. जब अर्शिफा बहुत छोटी थी तब वह अपने माता पिता के साथ मुंबई आ गयी थी. उनके परिवार में उनकी एक छोटी बहन अरिशा भी हैं. इस समय वह मुंबई में अपने परिवार के साथ रह रही हैं और अपनी पढाई और अदाकारी पर ध्यान दे रही हैं.
Bio
असल नाम (Real Name)अर्शिफा खान
निक नेम(Nick Name)अर्शी
पेशा (Profession)अभिनेत्री, मॉडल
Physical Stats & More
ऊँचाई (Height)5’7″ फीट
वजन (Weight)49 किलो
आँखों का रंग ( Eye Colour)काला
बालों का रंग (Hair Colour)काला
निजी जीवन (Personal Life)
जन्म दिनांक (Date of Birth)2 अप्रैल 2003
उम्र (2019 तक)16 साल
जन्म स्थान (Birth Place)शाहजहांपुर, उत्तरप्रदेश
नागरिकता (Nationality)भारतीय
गृह नगर ( Home Town)शाहजहांपुर, उत्तरप्रदेश
मौजूदा शहर (Current City)मुंबई, महाराष्ट्र
स्कूल (School)रेयान इंटरनेशनल स्कूल, मुंबई
कॉलेज (College)Not Available
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)स्कूली पढाई कर रही हैं
पदार्पण (Debut)टीवी : छल-शेह और मात (2012)
पुरुस्कार (Awards)Not Available
परिवार ( Family)माता: नाम ज्ञात नहीं
पिता: नाम ज्ञात नहीं
बहन: अरिशा खान
भाई: Not Available
पति : Not Available
धर्म (Religion)इस्लाम
पता (Address)मुंबई, महाराष्ट्र
रूचि ( Hobbies)डांसिंग और सिंगिंग

शिक्षा (Education)

अर्शिफा खान इस समय अपनी स्कूली शिक्षा पुरी कर रही हैं वह अभी 16 साल की हैं और वह रेयान इंटरनेशनल स्कूल में पढाई कर रही हैं. अर्शिफा खान फिल्मों और टेलीविज़न में अपना करियर बनाना चाहती हैं, जिसके लिए वह डांस और एक्टिंग की क्लास ले रही हैं. अर्शिफा अपने डांस के विडियो यूटूयूब पर अपने फैन के साथ शेयर करती हैं.

करियर (Career)

अर्शिफा खान ने बहुत छोटी उम्र में टेलीविज़न की बड़ी बड़ी अभिनेत्रियों को टक्कर देना शुरू कर दिया हैं. अर्शिफा खान टीवी जगत की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री है. उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत कलर्स टीवी चैनल के शो “छल-शेह और मात” शो के जरिये साल 2012 में की थी. तब उनकी आयु मात्र 9 साल थी. जिसके बाद उन्हें नाम और शोहरत स्टार प्लस चैनल के शो “एक वीर की अरदास वीरा” के जरिये मिली. इस शो में उन्होंने गुंजन नाम की लड़की का किरदार निभाया था. जिसके बाद उन्होंने सब टीवी के शो “जीनी और जूजू” कलर्स टीवी के “उतरन” और स्टार प्लस के “ये हैं मोहब्बतें” और “पापा बाय चांस” शो में काम किया हैं.
टेलीविज़न की दुनिया के अलावा अर्शिफा खान ने संजय दत्त के साथ फ़िल्म साहेब बीबी और गैंगस्टर 3 में भी अभिनय किया. इससे आर्शिफा ने काफी सुर्खियां बटोरी.

Comments

Popular posts from this blog

पुलबामा हमला कब क्यों कहां हुआ था। Pulwama hamla kab kyon Kahan hua