अनुष्का सेन एक भारतीय बाल कलाकार है। अनुष्का को अभिनय में महारत हासिल है। वह खूबसूरती के मामले में बड़ी बड़ी बॉलीवुड अभिनेत्रियो को टक्कर देती है। अनुष्का को पहचान सब टीवी के सीरियल बालवीर से मिली जिसे लोगो ने खूब पसंद किया। जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में काफी अच्छी पहचान बना ली है और इस समय खूब सुर्खियां भी बटोर रही हैं। इतनी कम उम्र में यह एक्ट्रेस बॉलीबुड की तमाम अभिनेत्रियो को टक्कर दे रही है। अनुष्का सेन का जन्म 4 अगस्त 2002 में झारखण्ड में हुआ था। अनुष्का सेन के पिता का नाम अनिरबान और माता का नाम राजरूपा सेन है। अनुष्का ने रयान इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की है। अनुष्का सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। जहाँ इतनी कम उम्र में अनुष्का के करोड़ो फॉलोवर्स हैं। एक बाल कलाकार के रूप में 2011 में अनुष्का ने धारावाहिक बालवीर में मेहर का किरदार निभाया, जो काफी लोकप्रिय हुआ। इतने कम उम्र में इन्होंने छोटे पर्दे पर काफी अच्छा खासा नाम कमा लिया है। अनुष्का इस सम...