Anushka Sen history

अनुष्का सेन एक भारतीय बाल कलाकार है। अनुष्का को अभिनय में महारत हासिल है। वह खूबसूरती के मामले में बड़ी बड़ी बॉलीवुड अभिनेत्रियो को टक्कर देती है। अनुष्का को पहचान सब टीवी के सीरियल बालवीर से मिली जिसे लोगो ने खूब पसंद किया। जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में काफी अच्छी पहचान बना ली है और इस समय खूब सुर्खियां भी बटोर रही हैं। इतनी कम उम्र में यह एक्ट्रेस बॉलीबुड की तमाम अभिनेत्रियो को टक्कर दे रही है।
अनुष्का सेन का जन्म 4 अगस्त 2002 में झारखण्ड में हुआ था। अनुष्का सेन के पिता का नाम अनिरबान और माता का नाम राजरूपा सेन है। अनुष्का ने रयान इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की है। अनुष्का सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। जहाँ इतनी कम उम्र में अनुष्का के करोड़ो फॉलोवर्स हैं।
एक बाल कलाकार के रूप में 2011 में अनुष्का ने धारावाहिक बालवीर में मेहर का किरदार निभाया, जो काफी लोकप्रिय हुआ। इतने कम उम्र में इन्होंने छोटे पर्दे पर काफी अच्छा खासा नाम कमा लिया है। अनुष्का इस समय महज 16 वर्ष की है लेकिन तेवर किसी अभिनेत्री से कम नही है। आखिर होना भी चाहिए क्योंकि सुन्दर जो हैं। अनुष्का सेन देखने में बहुत सुन्दर हैं इसलिए इन्हें लोग काफी पसंद करते हैं।
इसके साथ ही 2011 में ही लाइफ ओके के सीरियल देवो के देव महादेव में देवी पार्वती के बाल रूप की भूमिका निभाई। इसमे छोटी पार्वती को बहुत पसन्द किया गया। फिर यहां में घर घर खेली, कॉमेडी सर्कस के महाबली और क्राइम पेट्रोल और कॉमेडी क्लासेज जैसे शोज में अभिनय कर चुकी है।


    2015 में अनुष्का सेन एक फिल्म क्रेजी कुक्कड़ फेमिली में भी काम कर चुकी हैं जिसे कुछ खास सफलता तो नही मिली लेकिन उनकी खूबसूरती से अंदाज लगाया जा सकता है कि आने वाले समय में अनुष्का सेन अपना बॉलीवुड में जलवा बिखेरने वाली हैं।

    Comments